spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में युवक का रास्ता रोककर 4 राउंड हवाई फायरिंग:स्कॉर्पियो-थार सवार बदमाशों ने दी धमकी; वीडियो बनाने पर फरार




कैथल के गांव दुसेरपुर के पास स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों में आए कई आरोपियों ने एक युवक का रास्ता रोक लिया और हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब युवक आरोपियों की वीडियो बनाने लगा तो सभी उसे धमकी देकर कारों में सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव खरकां निवासी गुरमेज सिंह राणा ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह 21 जुलाई को वह गुहला रोड चीका स्थित अपने कार्यालय से रात करीब पौने 10 बजे अपने घर के लिए चला था। जब वह गांव दुसेरपुर के पास दाबनखेड़ी रोड पर शारदा स्कूल के पास पहुंचा, तो वहां पर 4 स्कॉर्पियो व 2 थार गाड़ियां खड़ी थी। उसके वहां पहुंचते ही गाड़ियों में सवार लोगों ने 4 हवाई फायर किए। इस पर उसने अपनी गाड़ी को वहां आगे बढ़ा लिया। गाड़ी से रोका रास्ता तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी तेज स्पीड में करके उसके आगे खड़ी कर रोड जाम करने की कोशिश की और और रुकने का इशारा किया। उस गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण उसमें बैठे व्यक्तियों की संख्या का सही अनुमान नहीं लगा। उसने डर के कारण अपनी गाड़ी सुल्तानिया पैट्रोल पम्प पर खड़ी कर ली। तभी काले रंग की थार गाड़ी उसके पास आकर रुकी और उसने गाड़ी से नीचे उतरकर आरोपियों की वीडियो बनाने की कोशिश की, तो वे एकदम से अपनी गाड़ी वहां से भगा ले गए। जाते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गुहला थाना के जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles