spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में छात्रों के मुद्दे पर बोलीं भर्ती एक्टिविस्ट श्वेता:कहा-युवा भविष्य की बात करे तो जवाब लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए




कैथल में भर्ती एक्टिविस्ट श्वेता ढुल ने छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। श्वेता ढुल कहा कि जब देश का युवा अपने भविष्य की बात करता है, तो उसका जवाब लाठी नहीं, बल्कि संवाद होना चाहिए। श्वेता ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर छात्रों के साथ जो बर्बता की गई। उन पर लाठी, डंडे, आंसू गैस के गोले और पथराव किया गया। उन्हें अपशब्द कहे गए। श्वेता ढुल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। जिंदा होने का सबूत देश के हरेक कौने से देना होगा हमें अपने जिंदा होने का सबूत देश के हरेक कौने से देना होगा। देश के हर कौन से ये आवाज उठनी चाहिए कि जो सरकार ने किया है वो निंदनीय है। जो किया वो बेहद गलत है। हम इसका विरोध करते हैं। कहीं पर भी इसका समर्थन नहीं करते हैं। यह विरोध हर जगह पर दर्ज होना चाहिए। शहर में निकालेंगे छात्र मार्च श्वेता ने कहा कि इसके विरोध में कैथल में 24 जुलाई को विशाल छात्र मार्च निकाला जाएगा। यह छात्र मार्च हनुमान वाटिका से शुरू होगा और लघु सचिवालय कैथल तक जाएगा। छात्र मार्च को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस छात्र मार्च में सभी छात्र संगठनों, किसान संगठन, राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। संगठनों के बैनर नहीं होंगे, पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा मार्च उन्होंने कहा कि इस छात्र मार्च में शामिल तो सभी होंगे, लेकिन इसमें किसी का बैनर नहीं होगा। यह मार्च पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। यह जिंदा लोगों का मार्च होगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि मार्च में भारी संख्या में भाग लें और छात्रों के हितों के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में अपना सहयोग करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles