spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्टूडेंट के समर्थन में अनिश्चितकालीन सिरसा जंतर मंतर शुरू:दिग्विजय बोले-इन जुल्मों को सहन नहीं करेंगे, बेटी जवाब मांगती, कॉकरेज पर सफाई




नीट को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर अनशन पर चल रहे स्टूडेंट पर लाठीचार्ज के विरोध में सिरसा में भी सिरसा का जंतर मंतर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लाल बत्ती चौक स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में इस धरने पर दिग्विजय चौटाला लोगों के साथ बैठेंगे और शहरवासियों से भी सहयोग के लिए अपील की है। बुधवार रात से ही धरना शुरू किया और धरने पर रहे। दिग्विजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा, सिरसा में जंतर मंतर इसलिए बनाया गया है कि हमारी बहन-बेटियों को पीटा गया है। नौजवानों पर नुकीली डंडे, लाठियां बरसाई गई और आंसू गैस के गोले फेंके गए हैं। लड़कियों के कपड़े फाड़े गए हैं, उनको थप्पड़ मारे गए। मेरे घर में भी तीन साल की बेटी है, उसे भविष्य में क्या जवाब देता कि जब महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा था और ये जालिम अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म ढहा रहे थे। उस समय चुप बैठे थे? मैं चुप नहीं बैठ सकता, गुलाम नहीं हूं और देखते हैं कि सिरसा के लोग साथ देते हैं क्या नहीं। मुझे भूल जाए, यहां कोई पार्टी नहीं है। सिरसा से जंतर मंतर तक आवाज जाएगी। 20 तारीख तक बात अलग थी, पर अब हालात कुछ और है। सब लोग आओ और यहां इतिहास रचें। चौ. देवीलाल ने हर लड़ाई लड़ी, अब शिक्षा की लड़ाई लडेंगे। यहीं रहेंगे और यहीं सोएंगे। जब बहन को थप्पड़ लगा तो राम रो रहे थे, बीजेपी राम विरोधी है : दिग्विजय बीजेपी द्वारा राम राज्य बताने के बयान पर दिग्विजय बोले, जब प्रोटेस्ट में उस बहन को थप्पड़ लगा तो भगवान राम भी रो रहे थे और उनको मायूसी हो रही होगी। और ये भगवान राम के नजदीकी भी नहीं है, सबसे बड़े विरोधी है। ये राम राज्य नहीं हो सकता, भगवान राम की सोच ही नहीं। ये विरासत के हकदार ही नहीं है और सबसे बड़े विरोधी है। कॉकरेज विधायक कहने पर अर्जुन का मजाक वाले बयान पर दिग्विजय ने सफाई दी, कहा-सारी गलतफहमी दूर हुई इनेलो से रानियां विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा कॉकरेज विधायक कहने पर मजाक उड़ाने पर दिग्विजय चौटाल बोले, मैं किसी के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, कौन गया, कौन नहीं गया, आज जो हो रहा है, वो गलत हो रहा है। 20 तारीख को मैं पहली बार जंतर मंतर पर गया था, जो वहां मैंने देखा वो अद्भूत नजारा था। जो मैंने वहां देखा, उसने मेरी सारी गलतफहमी दूर कर दी। जो मैंने देखा, वो बदलता हुआ भारत था, जो मैंने देखा वो देश के लिए लड़ाई थी। और मैं उस लड़ाई में शामिल हो गया। मैंने उसी दिन फैसला कर लिया और आज मैं यहां सिरसा आया हूं। साथियों को ये कहकर आया हूं कि भाई हरियाणा में भी आपकी आवाज उठाएंगे। और मुझे उम्मीद है कि सिरसावासियों से, व्यापारियों से, नागरिकों से, गैर राजनीतिक संगठनों से, गांव के लोगों से, स्पोर्टस के लोगों से, कॉलेज-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट से, बहनों से, कि थोड़ा-थोड़ा समय निकालकर आईए और मिल-जुलकर दिल्ली के जंतर मंतर तक सिरसा के जंतर मंतर से आवाज उठाएंगे। जानिए क्या कहा था: MLA अर्जुन के कॉकरोच बयान पर दिग्विजय चौटाला का पलटवार:कहा- पार्टी का टूटना-बिखरना, विधायक छोड़कर जाना चिंताजनक, बेदी बोले- मैं तो हैरान हूं रानियां विधानसभा से इनेलो विधायक एवं इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला द्वारा “खुद को कॉकरोच कहकर पहला विधायक बताने” के बयान पर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तंज कसा है। इसे लेकर दिग्विजय चौटाला का मीडिया में बयान आया है कि जैसा आप सवाल पूछ रहे हो, मुझे भी बहुत ज्यादा चिंता हो रही है। हमारी पुरानी जो पार्टी है, उसके प्रति सहानुभूति तो हमारे मन में सदैव रहती है। पूरी खबर पढ़िए::::



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles