![]()
फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने पुराना बस अड्डा क्षेत्र में दिव्यांग व्यक्ति से 1500 रुपए लूटने के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद की कबीर बस्ती निवासी विशाल उर्फ टुंडा और राहुल उर्फ मिड्डा के रूप में हुई है। 21 जुलाई को गया था बस अड्डे के बाहर सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि 21 जुलाई को फतेहाबाद निवासी दिव्यांग राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। राकेश पुराना बस अड्डा क्षेत्र में भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। शिकायत में उसने बताया कि 21 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह बस अड्डे के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय में गया था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उससे पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर पकड़ लिया विरोध करने पर एक युवक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से 1500 रुपए निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बाद में आरोपियों की पहचान कबीर बस्ती निवासी विशाल उर्फ टुंडा और राहुल उर्फ मिड्डा के रूप में की। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) और 111(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच जारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Source link
फतेहाबाद में दिव्यांग से लूट के 2 आरोपी पकड़े:बस अड्डे के शौचालय के बाहर की वारदात; दोनों को जेल भेजा







