Top 5 This Week

Related Posts

पटियाला की अलीना फिर बनी मिसाल:कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए दूसरी बार दान किए अपने बाल




पटियाला की 14 वर्षीय अलीना शर्मा ने कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए दूसरी बार अपने बाल दान किए हैं। उनके इस कदम से कीमोथेरेपी के कारण बाल गंवा चुके मरीजों को विग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। अलीना को यह प्रेरणा अपने पिता सुंदर शर्मा से मिली, जो स्वयं नियमित रक्तदाता हैं। उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले पहली बार बाल दान किए थे। इस बार दान किए गए बाल मुंबई भेजे जाएंगे, जहां एक समाजसेवी संस्था इनसे विग तैयार कर कैंसर मरीजों तक पहुंचाएगी। अलीना शर्मा ने बताया कि बाल दान करके उन्हें बेहद खुशी मिलती है। उन्होंने कहा, “लोग बाल कटवाने के बाद उन्हें फेंक देते हैं, लेकिन यदि यही बाल किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।” उन्होंने समाजसेवी संस्था “मैरिज मित्र” के गुरमुख गुरु से प्रेरित होकर यह दान किया और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर नियमित रक्तदान का भी संकल्प लिया है। समाजसेवी संस्था बोली- अलीना का कार्य प्रेरणादायक समाजसेवी संस्था “मैरिज मित्र” के गुरमुख गुरु ने अलीना के इस कार्य को बेहद प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में दो बार बाल दान करना सराहनीय है और अलीना की इस पहल से प्रेरित होकर अन्य लोग भी कैंसर मरीजों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं, पटियाला के प्रसिद्ध बार्बर हब के संचालक भारत तेजी ने घोषणा की है कि उनकी ओर से कैंसर मरीजों के लिए बाल दान करने वाले किसी भी व्यक्ति से हेयर कटिंग का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें