Related Posts

रेवाड़ी में ट्रॉले ने कंपनी कर्मी को कुचला, मौत:पहिया ऊपर चढा; बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे




रेवाड़ी जिले के गढ़ी बोलनी रोड पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार कंपनी कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लालपुर बस स्टैंड के पास हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पीछे से मारी टक्कर, ऊपर चढा ट्रॉला जानकारी के अनुसार, गांव शाहबाजपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार राजस्थान के नीमराना स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह गढ़ी बोलनी रोड पर लालपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिनेश सड़क पर गिर गए और ट्रॉले का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल दिनेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि गढ़ी बोलनी रोड पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। साथ ही सड़क की खराब हालत के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने शुरू की जांच कसौला थाना पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें