Related Posts

पंचकूला में बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट:खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया, 16 लाख रुपए हड़पे, पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े




पंचकूला पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराध मामलों के निपटारे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पंचकूला निवासी एक बुजुर्ग महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, अपराधियों ने उन्हें फोन कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को डराया कि उनके नाम से ईरान भेजे जा रहे एक पार्सल में ड्रग्स, फर्जी पासपोर्ट और अवैध कार्ड मिले हैं। मनी लॉड्रिंग में फंसाने की दी धमकी आरोपियों ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और कई दिनों तक घर के एक कमरे में डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान, लोक-लाज और जेल जाने के डर से घबराई बुजुर्ग महिला से झांसा देकर अलग-अलग संदिग्ध बैंक खातों में कुल 16 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बीकानेर के स्टेट बैंक में ट्रांसफर हुए 5 लाख डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 5 लाख रुपए बीकानेर निवासी गोपाल सारन के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते में ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता गोपाल ने पैसों के लालच में प्रमोद गोदारा को बेचा था। साइबर क्राइम थाना टीम ने जाल बिछाकर आरोपी गोपाल सारन (26 वर्ष) और सह-आरोपी प्रमोद गोदारा (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरोह के फरार मुख्य सरगना और अन्य संदिग्ध खाताधारकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें