Related Posts

ऑपरेशन प्रहार-3 में फरीदकोट पुलिस की कार्रवाई:140 ठिकानों पर दबिश; 78 आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद




फरीदकोट जिले में गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार शाम जिला पुलिस ने एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार-3’ चलाया। इस दौरान जिले भर में अपराधियों के करीब 140 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 40 वांछित अपराधियों सहित कुल 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर अपराध मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। तीनों सब-डिवीजनों में चलाया गया सर्च अभियान ऑपरेशन के तहत फरीदकोट जिले की तीनों सब-डिवीजनों फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो में एसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में अपराधियों और नशे के हॉटस्पॉट बने इलाकों में संदिग्ध लोगों के घरों पर सर्च अभियान चलाया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि इस कार्रवाई में विभिन्न मामलों में वांछित 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 30 अन्य आरोपियों को नशा तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में पकड़ा गया तथा दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। इस तरह कुल 78 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस गैंगस्टरों, नशा तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है-एसएसपी एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि हाल ही में जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ किलो हेरोइन और एक किलो अफीम भी बरामद की थी। इसके अलावा अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अपराधियों के लिए सख्त संदेश है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें