हरियाणा के पंचकूला में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां छह दिन पहले पिता बने युवक की उसकी बहन के बॉयफ्रेंड ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच नामकरण समारोह में बिना बुलाए आने पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतक युवक के दोस्तों ने आरोपी बॉयफ्रेंड को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय संजीत निवासी सेक्टर 19 के रूप में हुई, जबकि उसकी बहन के बॉयफ्रेंड का नाम अर्जुन था। शुरुआती जांच में पता चला कि शुक्रवार की रात को संजीत के बेटे के नामकरण समारोह में बिना बुलाए ही अर्जुन पहुंच गया था। इसके लेकर उसका संजीत से झगड़ा हुआ था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… दोनों युवक दोस्त थे, बहन से प्रेम प्रसंग से हुई दुश्मनी परिवार के अनुसार संजीत और अर्जुन कश्यप पहले से एक दूसरे को जानते थे। मगर, बहन से ही प्रेम प्रसंग के चलते उनमें रंजिश थी। डीसीपी के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। संजीत के परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों समेत अन्यों से पूछताछ की जा रही है।
Source link
