पंचकूला में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची के डिजिटलीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) चंद्रकांत कटारिया ने 6 सुपरवाइजर और 50 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा 10 बीएलओ को निलंबित करने की सिफारिश करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) को पत्र भेजा है। ईआरओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य पूरी गंभीरता, मेहनत और तेजी से किया जाए, ताकि तय समय में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 12 स्थानों पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 और 5 जुलाई को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 12 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बीड़ घग्गर, राजीव कॉलोनी, खड़क मंगौली, माजरी, सेक्टर-20 आशियाना, सेक्टर-26 आशियाना, सेक्टर-28 आशियाना सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इन शिविरों में मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरवा सकेंगे और मतदाता सत्यापन व डिजिटलीकरण से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकेंगे। मतदाताओं से सहयोग की अपील ईआरओ ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाएं तथा बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने साथ कम से कम एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटेंगे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक मतदाता का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद मतदाताओं की संख्या के आधार पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन भी किया जाएगा।
Source link
पंचकूला में 10 BLO सस्पेंड करने की सिफारिश:6 सुपरवाइजर, 50 बीएलओ को नोटिस; SIR में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
