Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में कल से भारी बारिश का अलर्ट:23 जुलाई तक बरसेंगे बादल, उमस-गर्मी से मिलेगी राहत; बठिंडा 41.1°C के साथ सबसे गर्म




पंजाब और चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है। 20 से 23 जुलाई के बीच पंजाब और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चंडीगढ़ में सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक गर्मी चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई। इसके कारण उमस का असर बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ा। पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज पंजाब के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। बठिंडा एयरपोर्ट में राज्य का सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में भी अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भाखड़ा डैम (नांगल) में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 20 जुलाई से तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और मोहाली में आज के बाद बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 19 जुलाई: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे; अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C। 20 जुलाई: आंशिक रूप से बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार; अधिकतम 33°C और न्यूनतम 25°C। 21 जुलाई: बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; अधिकतम 30°C और न्यूनतम 26°C। 22 जुलाई: बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश के आसार; अधिकतम 31°C और न्यूनतम 26°C। 23 जुलाई: बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना; अधिकतम 32°C और न्यूनतम 25°C। भारी बारिश होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें