मोहाली में पटियाला की लड़की को जर्मनी भेजने के नाम पर 10.50 लाख रुपये की ठगी हुई। आरोपियों ने पीड़िता को जर्मनी के नामी होटल ‘जेडब्ल्यू मैरियट बर्लिन’ का ऑफर लेटर तक दे दिया। लेकिन जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग में शिकायत दी। इसके बाद रमनदीप कौर समेत 2 लोगों पर केस दर्ज हुआ। इस संबंध में एनआरआई (NRI) विंग पंजाब के आदेश पर थाना एनआरआई, एसएएस नगर मोहाली में रमनदीप कौर और फर्म के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अब 3 प्वाइंट में जानिए सारा मामला लड़की ने जर्मनी जाने का लिया था फैसला पटियाला की रहने वाली प्रिया कुमारी ने पुलिस महानिदेशक (ADGP) एनआरआई विंग पंजाब को दी शिकायत दी। प्रिया कुमारी अपने 2 साथियों रजत और शिव कुमार के साथ जर्मनी जाकर काम करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने मोहाली की फर्म से संपर्क किया। 15 अगस्त, 2025 (स्वतंत्रता दिवस) के दिन, प्रिया ने जर्मनी के वर्क वीजा के लिए अपने तीनों साथियों की फाइलें इस कंसलटेंसी में जमा कर दीं। वहां के मालिक ने उन्हें जर्मनी का वर्क वीजा लगवाने का पूरा भरोसा दिया। वीजा प्रोसेस और नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने प्रिया से धीरे-धीरे करके कुल 10.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के कुछ समय बाद, कंसलटेंसी ने प्रिया और उनके साथियों को खुश करने के लिए दस्तावेज सौंपे। इन दस्तावेजों में जर्मनी के एक बेहद प्रतिष्ठित और नामी होटल ‘जेडब्ल्यू मैरियट बर्लिन’ का जॉब ऑफर लेटर भी शामिल था। सीधे होटल से संपर्क किया, तो खुली पोल ऑफर लेटर हाथ में आने के बाद प्रिया को कुछ शक हुआ। उन्होंने बिना किसी जल्दबाजी के एक बेहद समझदारी भरा कदम उठाया। प्रिया ने उस ऑफर लेटर की सच्चाई जानने के लिए सीधे जर्मनी के ‘जेडब्ल्यू मैरियट बर्लिन’ होटल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क किया और अपना ऑफर लेटर क्रॉस-वेरीफाई करने को कहा। 3 जिलों की पुलिस ने जांच की धोखाधड़ी का पता चलते ही प्रिया ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने 8 जून 2026 को पंजाब पुलिस के एडीजीपी (NRI विंग) के पास ऑनलाइन/लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि प्रिया पटियाला की रहने वाली थीं, इसलिए इस शिकायत की शुरुआती जांच थाना एनआरआई पटियाला के मुख्य अफसर को सौंपी गई। जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए गए कि आरोपियों पर ठगी का केस दर्ज। पटियाला पुलिस ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी।
Source link
जेडब्ल्यू मैरियट बर्लिन' का फर्जी लैटर देकर ठगे 10.50 लाख:पटियाला की लड़की की होशियारी से खुली पोल, NRI थाने में एफआईआर
