हरियाणा में नारनौल के निजामपुर थाना के गांव कारोली में शनिवार देर शाम जोहड़ में नहाने गए एक 36 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई विजय ने पुलिस को बताया कि विनोद शनिवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के जोहड़ में नहाने के लिए गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। रात को दस बजे निकाला काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से उसके जोहड़ में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे उसे पानी से बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इसके बाद विनोद को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद पेशे से टाइल लगाने का मिस्त्री था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पिता व भाईयों की हो चुकी पहले मौत करीब दस वर्ष पहले उसके पिता तथा दो बड़े भाइयों का भी निधन हो चुका है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Source link
नारनौल में जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत:तीन बच्चों का था पिता, दो भाईयों व बाप का पहले हो चुका है निधन
