गुरुग्राम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कार टायर चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि और ऋषभ।
गुरुग्राम जिले में पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 ने कार के टायर और स्पेयर पार्ट्स चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।
यह कार्रवाई 11 जुलाई को थाना खेड़की दौला में दर्ज एक शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सेक्टर-86 से उसकी कार के टायर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपी यूपी के रहने वाले
मामले की गंभीरता को देखते हुए, अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 15 जुलाई को लेजर वैली पार्क के पास से 2 संदिग्धों को पकड़ा। इनकी पहचान रवि कुमार (23) और ऋषभ (23) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में नाहरपुर, मानेसर (गुरुग्राम) में रह रहे थे। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों को 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
3 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऋषभ टैक्सी चलाता है और रवि एक कंपनी में कार्यरत है। वे रात के समय ऋषभ की गाड़ी में घूमकर पॉश इलाकों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही गाड़ियों के टायर चुरा लेते थे। आरोपियों ने गुरुग्राम में चोरी की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूल की है, जिससे कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 8 एलॉय व्हील, एक टायर, एक बैटरी और कुछ स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
-
गुरुग्राम में अंडा कारोबारी के ऑफिस पर हमला, VIDEO: ACP बोले-गैंगस्टर के नाम पर फिरौती-जान से मारने के आरोप झूठे, 2 पक्षों को झगड़ा
0:59- कॉपी लिंक
शेयर
-
गुरुग्राम-थार ने लेडी प्रॉपर्टी कन्सल्टेंट की कार को उड़ाया, VIDEO: 4 पलटियां खाईं, परखच्चे उड़े, बेटा-बेटी वेंटिलेटर पर; शराब के नशे में था थार ड्राइवर
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
-
गुरुग्राम में 100 करोड़ का ठेका, ₹75 लाख की बोतल: स्कॉटलैंड से इंपोर्ट, देश की सबसे महंगी और इकलौती बोतल, कॉरपोरेट कल्चर के बीच नया ट्रेंड
0:50- कॉपी लिंक
शेयर
-
गुरुग्राम का बीकॉम स्टूडेंट हरिद्वार में गंगा में बहा: नहाने के लिए उतरा, मौसेरे भाई के साथ पहली बार गया, SDRF कर रही तलाश
- कॉपी लिंक
शेयर
