Related Posts

दिल्ली कूच से पहले BKU अध्यक्ष चढूनी डिटेन:152D एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने रोका; किसानों को टोल जाम करने के निर्देश




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से नेशनल हाईवे- 152 D से भारतीय किसान यूनियन चढूनी (भाकियू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने डिटेन कर लिया। चढूनी ने किसानों के साथ दिल्ली कूच का ऐलान किया था। कल 21 जुलाई को देशभर के किसानों को दिल्ली के राजघाट पर एकत्रित होना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। सूत्रों के अनुसार, चढूनी को उस समय रोका गया, जब वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस कार्रवाई की वजह बताने से इनकार किया है। हालांकि पुलिस ने उनको डिटेन करने से भी इनकार किया है। कल 21 को करना था प्रदर्शन किसान संगठन भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर किसानों ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले किसान कल 21 जुलाई को दिल्ली के राजघाट में एकत्रित होने वाले थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें