Related Posts

चंडीगढ़ नगर निगम में 276 पदों पर सीधी भर्ती:प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दी मंजूरी; 5,611 में से 3,767 पोस्टें अभी खाली




चंडीगढ़ नगर निगम में लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की कमी अब दूर होने वाली है। यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने निगम में सीधी भर्ती के जरिए 276 पद भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इससे लोगों के काम जल्दी से होंगे और लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। प्रशासन ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि भर्ती में आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही, भर्ती परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी के जरिए कराने को कहा गया है। निगम के 60% से ज्यादा पदों पर कर्मचारी ही नहीं नगर निगम के रिकॉर्ड और हाल ही में पास किए गए बजट दस्तावेजों के मुताबिक, निगम में कुल 5,611 पद मंजूर हैं। इनमें से 3,767 पद खाली पड़े हैं। यानी नगर निगम के 60% से ज्यादा पदों पर कर्मचारी ही नहीं हैं। कर्मचारियों की कमी का असर इंजीनियरिंग, फायर ब्रिगेड, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ और दूसरे महत्वपूर्ण विभागों के काम पर पड़ रहा है। निगम को कई काम अस्थायी और कांट्रैक्ट कर्मचारियों के भरोसे करवाने पड़ रहे हैं। 2021 के बाद पहली बड़ी स्थायी भर्ती नगर निगम ने इससे पहले 2021 में करीब 170 स्थायी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस प्रक्रिया को पूरा होने में एक साल से ज्यादा समय लगा था। इसके बाद अब तक कोई बड़ी स्थायी भर्ती नहीं हुई। अब होने वाली भर्ती में सबसे ज्यादा 118 क्लर्क और 79 फायरमैन के पद हैं। इसके अलावा 33 ड्राइवर, 15 जूनियर इंजीनियर (पब्लिक हेल्थ), 5 इन्फोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर और इंजीनियरिंग से जुड़े कई अन्य पद भी भरे जाएंगे। अब सरकारी एजेंसी का चयन होगा मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम अब भर्ती परीक्षा कराने के लिए किसी सरकारी एजेंसी का चयन करेगा। इसके बाद भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने बड़ी भर्तियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी की मदद ली थी। इस बार भी किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इन पदों पर भर्ती होने से निगम के कामकाज में तेजी आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें