Related Posts

पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार:ACB ने 23 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा; बिल पास करने की एवज में मांगे पैसे




हरियाणा के पंचकूला मे मार्केटिंग बोर्ड का डिविजनल अकाउंटेंट एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके कार्यालय में ही पीड़ित ने रिश्वत दी, जिसके तुरंत बाद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने वाले हेमंत शर्मा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देते हुए बताया कि उसने पंचकूला के रायपुर रानी ब्लॉक में एक इंटरलॉक टाइल से सड़क का निर्माण किया था। जिसका 17 लाख रुपए का बिल बकाया था। डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह उसके बिलों को पास नहीं कर रहा है। बिल पास करने की एवज में 28 हजार मांगे बिलों को पास करवाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड अकाउंटेंट हरदेव से मुलाकात की थी। उसे पास करने के एवज में आरोपी ने 28 हजार रुपए मांगे थे। जिसमें से 5 हजार रुपए वह आरोपी को दे चुका था। इसकी शिकायत उसने एसीबी को दी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया। 23 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार डीएसपी जुगल किशोर के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित को 23 हजार रुपए की राशि देकर भेजा। आरोपी ने जैसे ही 23 हजार रुपए की रिश्त के तौर पर ली, तभी टीम ने मौके पर छापा मारकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया है। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें