Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब के 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी:50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के आसार




पंजाब के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश और उमस के 2 बड़े असर 4 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब में 15 से 18 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 जून को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं, जबकि 20 और 21 जून को भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें