Related Posts

पंजाब कांग्रेस को लेकर आज से दिल्ली में बनेगी स्ट्रेटजी:तीन दिन तक नेताओं से फीडबैक लेंगे ऑब्जर्वर, पहले दिन सांसदों को किया तलब




दिल्ली में आज (16 जून) कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब को लेकर स्ट्रेटजी तैयार की जाएगी। कांग्रेस द्वारा तैनात तीनों ऑब्जर्वर पंजाब के नेताओं से मिलकर फीडबैक लेंगे। इसके बाद उनकी तरफ से अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। हालांकि पहले चर्चा थी पंजाब कांग्रेस प्रधान से लेकर सीएलपी नेता तक बदले जा सकते हैे। ऐसे में यह फीडबैक रिपोर्ट काफी अहम हो गई है। इसलिए गठित किया आब्जर्वर पंजाब कांग्रेस में राज्य इकाई में जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 11 जून को बड़ा कदम उठाया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को पंजाब का ऑब्जर्वर लगाया था। साथ ही तय किया था कि पंजाब के हालातों को लेकर कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अब ऐसे फीड बैक लिया जाएगा इसी सिलसिले में इस तीन सदस्यीय पैनल ने दिल्ली में सांसदों, मौजूदा व पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ तीन दिवसीय वन-टू-वन (आमने-सामने) बैठकें और सुनवाई भी शुरू कर दी हैं। पहले चरण में सात सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों और जिला प्रधानों से बातचीत की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें