युवती ने कहा कि एक दिन जब पीड़िता घर के बाथरूम में नहा रही थी, तब अमरजीत ने छिपकर मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
लुधियाना में साली का उसके जीजा ने बाथरूम में नहाते हुए का न्यूड वीडियो शूट किया। उसी वीडियो की आड़ में जीजा तीन साल तक रेप करता रहा। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। उसे जब एक महीने बाद पता चला तो उसने जीजा को बताया और उसे शादी करने को कहा।
.
पीड़िता का कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद उसके बदन व पेट में दर्द हुआ था, जो उसने जीजा बताया। जीजा उससे शादी करना नहीं चाहता था। इसलिए उसने धोखे से दर्द की दवाई के बदले अबॉर्शन पिल खिला दी और उसका अबॉर्शन करवा दिया।
उधर, भास्कर टीम ने जब आरोपी से बात की, तो उसने कहा- साली के साथ जो भी हुआ उसकी सहमति से हुआ। उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं और वह उससे दूर रहती है। ऐसे में उसे भी साली से प्यार हो गया और अब दोनों जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। उसका कहना है कि साली ने गुस्से में यह शिकायत दी। अब दोनों का पैचअप हो गया।
आरोपी ने फोन में कॉन्फ्रेंस कॉल पर पीड़िता के होने का दावा करते हुए एक लड़की से भी बात करवाई। उसने कहा- जीजा ने मुझे प्रपोज किया था। पहले मैंने मना किया, लेकिन बाद में मुझे भी प्यार हो गया। लुधियाना में पहली बार हमारे संबंध बने। जीजा जब शादी करने में आनाकानी कर रहे थे, तो हमारी लड़ाई हुई और मैंने गुस्से में आकर रोहतक थाने में शिकायत दे दी थी। लेकिन अब जीजा शादी के लिए मान गए हैं।
युवती ने पुलिस को बताया कि जीजा लगातार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ रेप करता रहा ।
ब्लैकमेलिंग से लेकर धोखे से अबॉर्शन कराने तक की कहानी….
- बहन के घर आना और नहाते हुए का न्यूज वीडियो: साली ने रोहतक पुलिस को शिकायत दी के अनुसार, यह पूरी घटना जुलाई 2024 में शुरू हुई। पीड़िता अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए लुधियाना शहर आई हुई थी। उसकी बहन का पति (जीजा) अमरजीत कुमार भी रहता था, जो मूल रूप से भोजपुर (बिहार) का रहने वाला है। एक दिन जब पीड़िता घर के बाथरूम में नहा रही थी, तब अमरजीत ने छिपकर मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद उसने पीड़िता को वे वीडियो दिखाए और धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह इन्हें इंटरनेट पर वायरल कर देगा। लोक-लाज और परिवार की इज्जत के डर से पीड़िता सहम गई और इसी का फायदा उठाकर अमरजीत ने पहली बार उसके साथ जबरन रेप किया।
- दिल्ली के होटल में रेप करके वीडियो बनाया: साली ने पुलिस को बताया कि शुरुआती वारदात के बाद आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर मजबूर करता रहा। उसका कहना है कि 20 दिसंबर 2024 को आरोपी अमरजीत उसे जबरन दिल्ली के एक होटल में ले गया। वहां उसने फिर से उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसने जबरदस्ती पीड़िता के साथ कुछ और आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें इस शर्त पर बनाईं कि “तुम्हें इन तस्वीरों में खुश दिखना होगा, नहीं तो तुम्हारी पिटाई करूंगा।”
- रोहतक के होटल में भी किया रेप : साली का कहना है कि जीजा लगातार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ रेप करता रहा। इसके बाद, 13 नवंबर 2025 को आरोपी ने उसे रोहतक में नए बस स्टैंड के पास स्थित ‘ओयो ए.बी. होटल’ में बुलाया। वहां दोनों के आधार कार्ड (पहचान पत्र) की कॉपी जमा करवाकर कमरा लिया गया और आरोपी ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
- रोहतक के कमरे में कई बार किया रेप: साली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वो रोहतक के हिसार बाईपास (सब्जी मंडी वाली गली) में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगी, तो आरोपी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह रोहतक में ही एक हैमर (हथौड़ा) बनाने वाली कंपनी में काम करता था और अक्सर सुबह कंपनी की बस से वहां जाता था। वह रोहतक के ही एक पीजी (PG) में रहने लगा और आए दिन पीड़िता के कमरे पर आकर उसके साथ मारपीट करता और जबरन रेप करता था। इसी दौरान उसने पीड़िता के नाक की सोने की नथनी (बाली) भी जबरदस्ती छीन ली, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपए थी।
- दर्द की आड़ में धोखे से अबॉर्शन की दवाई खिलाई: साली का आरोप है कि लगातार हो रहे रेप के कारण वो प्रेग्नेंट हो गई और करीब एक महीने का गर्भ ठहर गया था। 14 मई 2026 को पीड़िता के पेट और पूरे बदन में तेज दर्द हो रहा था। आरोपी ने उसे फोन किया कि वह उसके कमरे पर आ रहा है। पीड़िता ने दर्द का हवाला देकर उसे आने से मना किया, लेकिन वह जबरन उसके कमरे पर पहुंच गया। कमरे पर आने के बाद आरोपी ने यह जानते हुए भी कि पीड़िता के पेट में उसी का बच्चा है, उसके साथ फिर से जबरदस्ती रेप किया। रेप के बाद पीड़िता के पेट का दर्द और ज्यादा बढ़ गया। पीड़िता को तड़पता देख अमरजीत ने अपनी जेब से कुछ टैबलेट्स (दवाइयां) निकालीं। उसने साली से झूठ बोला, “मैं तुम्हारे पेट और बदन दर्द को ठीक करने की दवा लाया हूं, इसे खा लो आराम मिल जाएगा।” पीड़िता ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया। लेकिन वह दवा दर्द की नहीं, बल्कि गर्भपात (अबॉर्शन) कराने की किट थी।
- दो-तीन दिन का कोर्स है ठीक हो जाएगी: साली ने कहा कि आरोपी ने जब उसे दवाई खिलाई तो कुछ समय बाद उसे हल्की-हल्की ब्लीडिंग शुरू हो गई। घबराकर जब पीड़िता ने अमरजीत को फोन किया, तो उसने शातिराना अंदाज में कहा, “यह दो-तीन दिन का दवाई का कोर्स है, तू इसे पूरा कर, ठीक हो जाएगी।” आरोपी ने खुद को कानून और बदनामी से बचाने के चक्कर में धोखे से वह दवा खिलाकर पीड़िता की कोख में पल रहे बच्चे को मार दिया।
- मां व बहन ने भी नहीं दिया साथ: साली का कहना है कि जब उसने इस संबंध में अपनी मां और अपनी बहन को पूरी बात बताई। लेकिन परिवार ने पीड़िता का साथ देने के बजाय उसी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मां और बहन ने कहा, “चुप रहो, कहीं कुछ मत कहना, नहीं तो तुम्हारी बहन का घर उजड़ जाएगा और उसका तलाक हो जाएगा।” जब पीड़िता ने आरोपी अमरजीत से कहा कि वह पुलिस में जाएगी, तो उसने धमकी दी, “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अब देखना मैं तेरी बहन को भी तलाक दूंगा और तेरे पूरे परिवार को तबाह करके तुझे जान से मरवा दूंगा।” इसके बाद आरोपी ने रोहतक का अपना पीजी खाली कर दिया, अपना फोन बंद कर लिया और वहां से फरार हो गया।
- पुलिस को दी शिकायत, रोहतक में करवाई FIR: आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और रोहतक के महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पास आरोपी द्वारा फोन पर बच्चे की बात कबूलने की ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य पुख्ता सबूत मौजूद हैं। इस अपराध और ब्लैकमेलिंग की शुरुआत सबसे पहले पंजाब के लुधियाना से हुई थी, इसलिए रोहतक महिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा नंबर 04 (0) के तहत ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की। अब इस मामले की डायरी और सभी असल कागजात अगली कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए थाना जमालपुर, लुधियाना (पंजाब) को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
युवती का आरोप है कि जीजा ने धोखे से दर्द की दवाई के बदले अबॉर्शन पिल खिला दी थी।
आरोपी अमरजीत सिंह क्या कहा, जानिए…
- 3 साल से लव अफेयर: पीड़िता के जीजा व आरोपी अमरजीत का ने कहा- उसका और उसकी साली का पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा है। 2024 में जब वह दो महीने के लिए लुधियाना आई थी, तब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने हमेशा आपसी सहमति से ही संबंध बनाए।
- पत्नी को तलाक और शादी का वादा: जीजा का दावा है कि साली भी उससे उतना ही प्यार करती है। वह अपनी पत्नी (पीड़िता की बड़ी बहन) को तलाक देकर साली से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जल्दी ही वह शादी कर लेगा।
- ‘गुस्से में दर्ज कराई FIR, अब साथ हैं’: आरोपी ने कहा कि वे दोनों अब भी रोहतक में साथ ही रह रहे हैं। कुछ दिन पहले उनके बीच शादी की बात को लेकर कोई अनबन या लड़ाई हो गई थी, जिसके गुस्से में आकर साली ने थाने में इतनी गंभीर शिकायत दे दी। अब दोनों के बीच समझौता हो गया है।
- पत्नी का करेक्टर ठीक नहीं: आरोपी अमरजीत ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ संबंध हैं और वह उसे तरजीह नहीं देती। उसने यह बात अपनी साली को बताई और फिर उससे प्यार हो गया। आरोपी के तीन बच्चे हैं। एक बेटा व दो बेटियां। आरोपी की पत्नी दो बेटियों के साथ लुधियाना में ही रहती है।
युवती बोली- गुस्से में दी थी शिकायत
दैनिक भास्कर की टीम ने जब आरोपी को कहा कि उसके खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, तो उसने कहा कि उसकी साली उसके साथ ही है। उसने कहा कि कॉन्फ्रेंस कॉल में बात करवा देता है। उसने कॉन्फ्रेंस कॉल में एक युवती से बात करवाई- जिसे वह अपनी साली यानि पीड़िता बता रहा था। आरोपी के साथ एफआईआर में दर्ज मोबाइल नंबर पर बात की गई।
कॉल पर आई युवती ने (जिसके पीड़िता होने की पुष्टि भास्कर नहीं करता) आरोपी के दावों का समर्थन करते हुए कहा:-
2024 में लुधियाना आने के बाद जीजा ने मुझे प्रपोज किया था। पहले मैंने मना किया, लेकिन बाद में मुझे भी प्यार हो गया। लुधियाना में पहली बार दोनों के संंबंध बने। उसके बाद दिल्ली व रोहतक के होटलों में संबंध बनाए। वहां पर हमारे पहचान पत्र भी जमा हैं। जीजा जब शादी करने में आनाकानी कर रहा था, तो हमारी लड़ाई हुई और मैंने गुस्से में आकर रोहतक थाने में शिकायत दे दी थी। लेकिन अब जीजा शादी के लिए मान गया है और हमारा आपस में समझौता हो गया है। हालांकि, हमने अभी तक इस समझौते की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
**************
ये खबर भी पढ़ें:
बाथरूम से खींच पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया: लुधियाना में महिला बोली-जमीन पर नाक रगड़ने कहा, मनाली में दूसरी लड़की संग पकड़ा, पूछने पर पीटा
लुधियाना में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि पति बाथरूम से उसे जबरन बाहर खींचकर न्यूड वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। (पढ़ें पूरी खबर)
