spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में नाबालिग से रेप करने वाला युवक अरेस्ट:सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई बातचीत, पार्क में बुलाकर बनाए संबंध




पंचकूला पुलिस ने मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में नाबालिग लड़की से रेप किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी वर्ष 2025 में सेक्टर-6, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में बढ़ई का काम करने आया था। इसी दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई और दोनों के बीच फोन व सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हो गई। पांच महीने बाद आया पकड़ में आरोपी ने जांच के दौरान बताया कि दिसंबर 2025 में उसने पीड़िता को सेक्टर-06 स्थित एक पार्क में बुलाया था। वहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसे पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सरस्वती ने की, जो मनसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में तैनात हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles