spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Amritsar Youth Shot Dead By 3 Attackers


मनीन्द्र सिंह, जिसकी गोली मारकार हत्या कर दी गई।

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। जिससे करीब 4 गोलियां उसकी पीठ पर लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गाली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे।

.

इसके बाद उन्होंने उसे उठाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मनीन्द्र सिंह उर्फ मन्ना के नाम से हुई। वह विवाहित था और उसकी पांच महीने की एक बेटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

रास्त में घेरा, 8 राउंड गोलियां चलाईं

मनीन्द्र सिंह के दोस्त साहिब सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। इसके करीब पांच मिनट बाद कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। चारों दोस्त अलग-अलग रास्तों से घर जा रहे थे, जिसका हमलावरों ने फायदा उठाया।

घर के नजदीक पहुंचते ही पहले से बाइक पर बैठे तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मनीन्द्र सिंह के साथ मौजूद एक अन्य दोस्त गोली चलने की आवाज सुनकर वहां से दूर चला गया।

हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए मनीन्द्र सिंह भागा, लेकिन उसे चार गोलियां पीठ में और एक गोली छाती में लगी। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

साहिब सिंह मान ने बताया कि मनीन्द्र सिंह की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलावर वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जानकारी देते गांव के लोग।

मामले की जानकारी देते गांव के लोग।

DCP बोले- आरोपियों को पकड़ने विशेष टीमें गठित

मामले में डीसीपी आलम विजय का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल विभिन्न सुरागों के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

————————-

हत्या मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:-

पंजाब पुलिस ASI की दिनदहाड़े हत्या:अमृतसर में 2 गोलियां मारीं, कार पंचर थी तो स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की रविवार सुबह अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles