spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, मुख्यारोपी अरेस्ट-2 फरार:जिस्म पर मोम गिराकर दीं यातनाएं; 1 साल पहले मेडिकल वीजा पर आई भारत




मोहाली के खरड़ क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विदेशी युवती से 3 लाइबेरियाई नागरिकों ने नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी मार्क टैरियेबे विल्सन (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 2 साथी फरार बताए जा रहे हैं। युगांडा मूल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल वीजा पर भारत आई थी। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात लाइबेरिया निवासी मार्क टैरियेबे विल्सन, थॉमस एच.ए. गारवो और हैशेल टारपेह उर्फ डॉन से खरड़ के अमायरा ग्रीन इलाके में हुई थी। बाद में वे एक कालोनी में रहने लगे। युवती का आरोप है कि मार्क उसे लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था, जिससे वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच जाती थी। इसके बाद तीनों आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। विरोध करने पर बंधक बनाया युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसे बांधकर रखा जाने लगा और निकोटीन नामक दवा भी दी जाती थी। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शोर मचाना शुरू किया और आसपास के लोगों को संदेह होने लगा, तो आरोपी उसे ब्रिटिश लैरिएंट स्कूल के पीछे स्थित एक मकान में ले गए। वहां उसे तीन दिन तक बालकनी में बांधकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मोमबत्ती की गर्म मोम उसके हाथों और पैरों पर डालकर यातनाएं दीं। युवती ने पुलिस को चोटों की तस्वीरें और मारपीट की वीडियो उपलब्ध कराने की बात कही है। ऑटो में बैठाकर दर्पण सिटी छोड़ने आए थे आरोपी शिकायत के मुताबिक, 8 मई 2026 को आरोपी उसे ऑटो में बैठाकर दर्पण सिटी, खरड़ में छोड़कर चले गए। इसके बाद वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ थाना सदर खरड़ पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने 11 जून को तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 70(1), 127(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles