spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

SIR का मकसद मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना:झज्जर में धनखड़ बोले- कांग्रेस विदेशियों को बचाने के लिए हल्ला कर रही




भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का बचाव करते हुए इसकी तुलना छाज और छलनी से की। उन्होंने कहा है कि छाज और छलनी दोनों का उद्देश्य एक ही होता है, गंदगी और अवांछित तत्वों को अलग कर सही और उपयोगी चीज को सुरक्षित रखना। एसआईआर का मकसद भी मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। धनखड़ शनिवार को झज्जर स्थित भाजपा के गुरूकमल कार्यालय में आगामी 17 तारीख को बादली हलके के गांव मुनीमपुर में सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस विदेशी और अपात्र वोटों को बचाने के लिए अनावश्यक हो-हल्ला कर रही है। पूरे देश में उसने ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि एसआईआर के दौरान हर पात्र मतदाता को उसका अधिकार मिलना चाहिए और किसी भी योग्य व्यक्ति का वोट नहीं कटना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने खुज इस बात पर मुहर लगाई उन्होंने कहा कि यह एक तरह से लोकतंत्र को मजबूत करने वाला पवित्र कार्य भी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक तरह से स्वयं इस बात पर अपनी मुहर लगाई है। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह द्वारा चुनाव आयोग कार्यालय को भाजपा कार्यालय में शिफ्ट करने संबंधी टिप्पणी पर भी धनखड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने से पहले बृजेन्द्र सिंह को अपनी पार्टी के इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ऐसा कानून पारित किया गया था, जिसके तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चुनाव को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती थी। पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए धनखड़ ने कहा कि आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य रहा है जहां लोगों ने खंभों पर धरने देकर अपने आंदोलन चलाए हैं और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। धनखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है। पंजाब में भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा उन्होंने बताया कि वह स्वयं और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाल ही में पंजाब का दौरा कर चुके हैं और वहां भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 17 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बादली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles