![]()
सोनीपत में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद आरोपी हथियारों के साथ मौके से फरार हो गए थे। अब गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे वारदात में इस्तेमाल हथियारों, फरार आरोपियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जाएगी। फायरिंग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी अरमान निवासी गांव खुबडू, हाल निवासी गांधी नगर गन्नौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त विपिन अहलावत ने बताया कि 11 जून 2026 को गांव गुमड़ निवासी कुनाल पुत्र विकास ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसका कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन और अन्य मामलों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसके खिलाफ लगातार धमकियां दी जा रही थीं। एक साल पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया गया था। उस दौरान उस पर गोली चलाई गई थी, जिसके संबंध में थाना गन्नौर में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस पहले से दर्ज उस मामले की भी जानकारी जुटा रही है। फोन पर झगड़े के बाद घर पहुंच गए आरोपी शिकायत के मुताबिक, 10 जून को पहले मोबाइल फोन पर गाली-गलौज हुई। इसके कुछ समय बाद मोहित अपने साथियों मनोज, रवि, बच्ची, काला और अन्य लोगों के साथ गाड़ी में सवार होकर शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मोहित ने चलाई गोली, साथियों ने भी किए कई राउंड फायर शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोहित ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर किया। इसके बाद उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों ने भी कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। परिजनों ने ईंटें फेंककर किया बचाव फायरिंग के दौरान शिकायतकर्ता और उसके परिवार ने अपनी सुरक्षा के लिए मकान की छत पर रखी ईंटें आरोपियों की तरफ फेंकीं। विरोध होता देख आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान शिकायतकर्ता की कार का पिछला शीशा भी टूट गया। रिमांड के दौरान खुल सकते हैं कई राज मामले की जांच कर रही टीम में शामिल उप निरीक्षक बिट्टू ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
Source link
सोनीपत के फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार:2 दिन के रिमांड़ पर; पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में चलाई थीं गोलियां







