पंचकूला के सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर तबाही मचा दी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क से गुजर रही इरिटिगा कार को टक्कर मारी, फिर लेन का लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ती हुई एक मकान के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईराइडर कार मकान की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर तक चली गई।
मामले में सेक्टर-15 निवासी संदीप गोयल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक मनमीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 324(5) तथा प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा-3 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक ओवरस्पीड स्कॉर्पियो दीवार, ग्रिल को तोड़ते हुए, गार्ड रूम को उखाड़ते हुए टोयोटा हाईराइडर में जाकर टकराती है। जिसके बाद टोयोटा हाईराइडर सामन की दीवार तोड़कर आगे घुस जाती है। टोयोटा हाईराइडर और स्कॉर्पियो दोनों ही गाड़ियों में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों को कोई चोट नहीं आई। स्कॉर्पियो सवार चारों युवक पंजाब में कपूरथला के रहने वाले हैं। अब जानिए कैसे हुआ हादसा और पीड़ित के आरोप आरोपी बोले : NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने आए कार सवार चारों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे अपने NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने के लिए आए थे। चंडीगढ़ में होटल नहीं मिलने के कारण वे पंचकूला की तरफ आ गए थे। इरिटिगा ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के समय उनकी गाड़ी का एडास सिस्टम बंद होने के कारण कंट्रोल नहीं बन पाया। पुलिस ने मौके पर बुलवाई क्राइम टीम, करवाया मेडिकल पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर मनमीत सिंह निवासी बेगोवाल (कपूरथला) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984 की धारा-3, बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 324(5) (एक लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में ऐसे किसी नशे की पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम टीम से भी गाड़ी का मुआयना करवाया गया है।
Source link
