Related Posts

पठानकोट में बारिश से गिरी घर की स्लैब:बुजुर्ग महिला की टांग टूटी, लोगों ने मलबे से निकाला; दिव्यांग परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद




पठानकोट के भोआ हलके में हो रही बारिश के बीच एक मकान की स्लैब गिर गई। हादसे में घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी टांग टूट गई। घटना में मकान का फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों रानी देवी, सुनीता और लेखराज ने बताया कि हादसे के समय उनकी बुजुर्ग माता कमरे के अंदर बैठी थीं। रविवार शाम अचानक स्लैब गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत करवाना संभव नहीं परिवार ने बताया कि लेखराज स्वयं दिव्यांग हैं और इस घर में दो परिवार साथ रहते हैं। उनकी आजीविका दिहाड़ी मजदूरी और परिवार की महिलाओं के दूसरे घरों में काम करने से चलती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत करवाना संभव नहीं है। अब तक कोई राहत उपलब्ध नहीं करवाई परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद सरपंच पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे और आर्थिक सहायता देने के साथ मकान बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। परिजनों ने यह भी बताया कि प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई राहत उपलब्ध नहीं करवाई गई है। सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की गुहार पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है। उन्होंने घायल बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत और नए लेंटर के निर्माण के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। परिवार ने बताया कि बारिश के कारण उन्हें मकान के बचे हुए हिस्से के भी गिरने का डर बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें