Related Posts

सिरसा की कसाबा माइनर से मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने डेडबॉडी बहती देख बुलाई पुलिस; पानी कम होने से किनारे पर अटकी




सिरसा में कसाबा माइनर में एक युवक की डेडबॉडी मिली है। आज सुबह ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी और पास जाकर देखा, तो वह मृत मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सरपंच व अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौक पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं पाई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मौजदीन गांव की है। वहां पर घग्गर नदी से कसाबा माइनर निकलती है। इन दिनों माइनर में पानी बहुत कम था और युवक की बॉडी बहते हुए किनारे आकर अटक गई। युवक मुंह के बल गिरा मिला और हाथ व पांव मिट्‌टी में दबे मिले। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। सदर थाना पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक के आईब्रो पर कैंची कट लगा हुआ है और उसने नाइकी मार्क की टी-शर्ट पहनी हुई है। उसके पास से मोबाइल का चार्जर भी मिला है। वहीं, ऐलनाबाद थाने से एक 35 वर्षीय युवक भी पिछले कुछ दिन से लापता है। उसके परिजन भी तलाश में जुटे हैं। सदर थाना पुलिस ने ऐलनाबाद थाने में संपर्क साधा है। ग्रामीणों की मौके पर जुटी भीड़ माइनर से डेडबॉडी मिलने की सूचना का पता चलते ही लोग पहुंचना शुरू हो गए और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौजदीन सरपंच पवनदीप कौर का कहना है कि आज सुबह ही ग्रामीणाें ने माइनर में युवक की डेडबॉडी को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में जुटी है। अभी युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें