spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में आंधी-तूफान से 2 बच्चों की मौत:स्कूल और आंगन की दीवार गिरी; 3 बच्चे घायल, मैदान में खेल रहे थे




नूंह जिले में गुरुवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान के कारण दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसे जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम चारों बच्चे स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी-तूफान शुरू होने पर वे स्कूल की दीवार के पास जाकर बैठ गए। इसी दौरान दीवार अचानक बच्चों पर गिर गई। स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से दबे 4 बच्चे, एक की मौत इस हादसे में सूफियान (13 वर्ष) पुत्र अजरूद्दीन निवासी गोलपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में आशिक (12 वर्ष) पुत्र मुबारिक, कामिल (9 वर्ष) पुत्र खुर्शीद और वशीम (10 वर्ष) पुत्र सिराजुद्दीन शामिल हैं, ये सभी गांव टपकन के निवासी हैं। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि मृतक सूफियान अपनी मां के साथ बकराईद का त्योहार मनाने अपने मामा के घर गांव टपकन आया हुआ था। आंगन की दीवार गिरने से बच्चे की मौत दूसरा हादसा गांव चंदेनी में हुआ। यहां तेज तूफान के दौरान एक मकान के आंगन की दीवार गिरने से 9 वर्षीय अन्वेष की मौत हो गई। मृतक अन्वेष पुत्र हैदर अपने 4 बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था और आर के पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। इन हादसों के बाद प्रशासन द्वारा दोनों मामलों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles