spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में काउंटिंग सेंटर वाले स्कूल-कॉलेजों में कल की छुट्टी:जिला प्रशासन का आदेश: मतगणना के चलते शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित




मोहाली में नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन शैक्षणिक संस्थानों में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, वहां 29 मई 2026 को छुट्टी रहेगी। डीसी कोमल मित्तल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 26 मई को हुए नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना कल की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में काउंटिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित संस्थानों में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इन संस्थानों में बने काउंटिंग सेंटर मतगणना के लिए मोहाली जिले में कई स्थानों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें सेंचुरी पब्लिक स्कूल, नयागांव, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू, सरकारी कॉलेज डेराबस्सी समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। यहां देखे आदेश की कॉपी



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles