नूंह जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में मेवाती सिंगर असलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है। समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पुलिस के मुताबिक, असलम के गानों में अवैध हथियारों का महिमामंडन, धमकी भरे बोल, रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसी घटनाओं का जिक्र था। ये गाने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए थे। पुलिस का मानना है कि ऐसी सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है, साथ ही युवाओं को गलत दिशा में प्रभावित करती है। गहनता से पूछताछ कर रही पुलिस साइबर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पहले प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान मिले प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असलम से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तरह के कंटेंट के पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। अकाउंट्स को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू पुलिस उन यूट्यूब चैनलों और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है। जिनके माध्यम से ये गाने प्रसारित किए गए थे। आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए इन अकाउंट्स को बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
Source link
नूंह पुलिस ने सिंगर असलम को किया गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने का आरोप; अकाउंट्स होगा बंद
