यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ डेराबस्सी ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौकों और सड़कों पर रोजाना विशेष नाके लगाए जा रहे हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी एक क्रेटा कार को रोककर उसके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन का चालान काटने के साथ-साथ कार के शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतरवा दिया। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वालों पर विशेष नजर ट्रैफिक पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों और ट्रिपलिंग करने वालों पर है। इसके अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोजाना औसतन 20 से 30 वाहनों के चालान किए जा रहे हैं, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून सभी के लिए समान है और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान की सुरक्षा करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। वाहन चालकों से पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और सभी यातायात नियमों तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करें, ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।
Source link
डेराबस्सी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती:क्रेटा कार से उतरवाई ब्लैक फिल्म; बिना हेलमेट-ट्रिपलिंग करने वालों का चालान
