पठानकोट में भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल को ‘सुपर सीएम’ और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी कठपुतली और ‘डमी सीएम’ करार दिया। मलिक ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने पंजाब को 4 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज में धकेल दिया है। श्वेत मलिक ने वीरवार को पठानकोट के होटल युनाइट में एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की। जिसमें उन्होंने कांग्रेस और आप से खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
10 साल के कुशासन ने पंजाब को किया बर्बाद
श्वेत मलिक ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कुशासन ने पंजाब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। कभी प्रति व्यक्ति आय में देश में नंबर एक पर रहने वाला यह राज्य अब खिसककर 18वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 24 घंटे मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार के राज में भीषण गर्मी के बीच लंबे बिजली कट लग रहे हैं, जिससे उद्योग और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार पर महिलाओं का 51 हजार बकाया मलिक ने सरकार के झूठे वादों की पोल खोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया था। 51 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक रुपया नहीं मिला, जिससे अब सरकार पर हर महिला का 51,000 रुपये बकाया हो चुका है। इसी तरह, युवाओं को 10 लाख नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का सपना दिखाया गया था, लेकिन इसके बजाय उन्हें नशे की आग में झोंक दिया गया है। मलिक का आरोप-घर-घर ‘ड्रग्स की पाइपलाइन’ पहुंच मलिक ने पंजाब में बढ़ते नशे पर सरकार के घेरते हुए कहा कि पंजाब में पानी की जगह घर-घर ‘ड्रग्स की पाइपलाइन’ पहुंच गई है, जिससे निराश होकर युवा विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कर्ज माफी और सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है।
Source link
पठानकोट पहुंचे श्वेत मलिक ने मान को बताया डमी CM:कांग्रेस-आप पर पंजाब को 4 लाख करोड़ कर्ज में धकेलने के जड़े आरोप
