Related Posts

झज्जर में तीनों मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम आज:शराबी को बचाने में तीन कैंटर भिड़े, 2 की शिनाख्त बाकी; CCCTV खंगाल रही पुलिस




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेसवे पर गांव सिलौठी के पास शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में से एक की पहचान हो गई है, जबकि दो मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। तीनों के शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां शनिवार आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले एक व्यक्ति शराब के नशे में अचानक एक्सप्रेसवे पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रहे कैंटर ड्राइवर ने वाहन मोड़ दिया, जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे दो अन्य कैंटर भी एक-दूसरे से भिड़ गए। कुछ ही सेकंड में तीनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और सड़क पर मलबा बिखर गया। एक बुलंदशहर का रहने वाला पुलिस के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान अनिल कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मुड़ाखेड़ा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान के लिए पुलिस उनके पास मिले मोबाइल फोन, दस्तावेजों और अन्य सुरागों के आधार पर परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें