Related Posts

रेवाड़ी सड़क हादसे में बाइक सवार स्टूडेंट की मौत:कैंटर ने मारी टक्कर, दोस्त की हालत गंभीर; फायर का कोर्स कर रहे थे दोनों




रेवाड़ी में साहबी पुल के पास बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। मृतक छात्र 12वीं पास करने के बाद फायर का कोर्स कर रहे थे। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी आते समय हादसा गांव कारोली निवासी धर्मबीर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका भतीजा शुभम बाइक पर अपने दोस्त रजत के साथ किसी काम से कोसली कोर्ट गए थे। देर शाम दोनों भिवाड़ी जाने के लिए बावल से धारूहेड़ा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान शनि देव मंदिर के पास बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक गिरने से शुभम और रजत घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को बुलाया एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि रजत अभी उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उनके भाई सोमवार होंडा कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटों में शुभम छोटे थे। वह 12वीं के बाद अब फायर का कोर्स कर रहा था, जबकि रजत पढ़ाई कर रहा है। धारूहेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें