Related Posts

हरियाणा में जाटलैंड के सहारे BJP का चुनावी प्लान:राजनीतिक दलों की पहली पसंद जींद, मोदी ने यहां पहली हाईड्रोजन ट्रेन चलाई; जानिए 5 बड़े कारण




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद की रैली में मुर्रा भैंस, दूध-घी का जिक्र कर प्रदेश की एग्रीकल्चर बेल्ट का खूब ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ के जरिए खिलाड़ियों की नब्ज टटोली। रेलवे नेटवर्क पर भी कांग्रेस पर खून निशाना साधा। जींद को प्रदेश की जाट बेल्ट के साथ पॉलिटिक्स का भी केंद्र माना जाता है। 2 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की चार सीटें जीती थीं। अब 3 साल बाद होने वाले 2029 के विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा एक्टिव दिख रही है। जींद भूभाग के हिसाब से प्रदेश के बीच में स्थित है, इसकी सीमाएं रोहतक, हिसार, भिवानी और सोनीपत जैसे प्रमुख पॉलिटिकल केंद्रों से जुड़ी हैं। पीएम मोदी और भाजपा का पूरा फोकस ही जींद रहा। मोदी ने शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद रैली में जींद से नाता जोड़ते हुए कहा- मैं यहां कुछ चेहरों को पहले से ही जानता हूं। जींद का देसी बूरा, यहां के घेवर से पुरानी यादें जुड़ी हैं। इसके साथ ही मोदी ने स्पोर्ट्स सेक्टर का भी जिक्र किया। 3036 में ओलिंपिक की मेजबानी की भी चर्चा की। यह इसलिए भी महत्तवपूर्ण है, क्योंकि जींद (जुलाना) से एकमात्र कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट भी इसी फील्ड से आती है। प्रदेश के पॉलिटिकल केंद्र ‘जींद’ पर रहा फोकस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पूरे भाषण में जींद को सेंटर में रखा। उन्होंने कहा- जींद और पूरे हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज इसी धरती से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। भारत की पहली ट्रेन बॉम्बे (मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। इसी तरह भविष्य में जब भी देश में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत का जिक्र होगा, तब जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी गर्व के साथ लिया जाएगा। जींद में आज पांच नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी है। यहां के किसान बड़ी मंडियों में फसल आसानी से ले जा पाएंगे। यहां के उद्योगों को फायदा होगा। हाईट्रोजन ट्रेन से संबंधित फैक्ट्रियां यहां लगेंगी, इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। कॉमनवेल्थ की मेजबानी का जिक्र, खिलाड़ियों को साधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद से पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों को भी संदेश दिया। जींद की जुलाना सीट से ही ओंलपियन विनेश फोगाट विधायक हैं। यहीं से मोदी ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पर काम करेगा। भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देगी। इसलिए खिलाड़ी अभी से तैयारी में जुट जाएं। जींद रियासत के जरिए पंजाब को साधा 3 पॉइंट में पढ़िए, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को कैसे घेरा —————– यह खबर भी पढ़ें… भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू:हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। (यह खबर भी पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें