Related Posts

पानीपत में घर से ₹80 हजार कैश-जेवर चोरी:ताले तोड़ मकान में घुसे चोर; बच्चों की कॉपियां भी ले गए साथ




पानीपत के बबैल रोड स्थित गुरुनानकपुरा में एक घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर घर से ₹80 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन और चांदी के जेवरात तो ले ही गए, साथ ही घर में रखे जरूरी कागजात और बच्चों के स्कूल की कॉपियां भी समेट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात के सन्नाटे में चोरों ने बोला धावा गुरुनानक पुरा, बबैल रोड निवासी पीड़ित दिलीप कुमार ने किला थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि बीती रात करीब 11 बजे से तड़के 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर में प्रवेश किया और पूरी वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। नकदी, मोबाइल और जेवरात पर हाथ साफ पीड़ित के अनुसार, जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे ₹80,000 नकद, दो मोबाइल फोन, चांदी की दो जोड़ी पाजेब चुरा ले गए। बच्चों की स्कूल की कॉपियां भी ले गए चोर इस चोरी की वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने केवल कीमती सामान ही नहीं चुराया, बल्कि वे घर में रखे जरूरी कानूनी व व्यक्तिगत दस्तावेज भी उठा ले गए। चोरों ने मकान के कागजात, मोटरसाइकिल के कागजात, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पहचान पत्र जैसी जरूरी चीजें गायब कर दीं। यही नहीं, चोरों ने घर में रखी तीन बच्चों की स्कूल की कॉपियां भी चोरी कर लीं। पीड़ित ने बताया कि इन बैंक खातों और कॉपियों की मदद से बच्चों के स्कूल की तरफ से आने वाले पैसे मिलते थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें