Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बारिश के आसार:आज सताएगी उमस व गर्मी, आंशिक बादल छाएंगे; सामान्य से 3.3°C ऊपर रहा पारा




पंजाब और चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी से 20 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। आज गर्मी और उमस का असर बना रहेगा, जबकि 20 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना के चलते पंजाब और चंडीगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में बारिश नहीं होने से उमस और बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को पूरे दिन उमस का सामना करना पड़ा। बठिंडा सबसे गर्म, औसत तापमान सामान्य से ऊपर पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान होशियारपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 20 जुलाई से मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में 18 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जुलाई को बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 20 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई को झमाझम बारिश का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 22 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 20 से 22 जुलाई तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज दक्षिण पंजाब के कई इलाकों में अत्यधिक गर्मी और उमस रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 20 से 22 जुलाई तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें