जींद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच अधिकारी टिंकू के नेतृत्व में एक टीम नया बस स्टैंड जींद और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए, जिनकी गतिविधियों से शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। अलग-अलग जगह के रहने वाले पुलिस टीम ने मौके से हिम्मत (विजय नगर), अनुराग (डिफेंस कॉलोनी), रोहताश (निडानी), कमलदीप व चांद (राम कॉलोनी, जींद), आशीष (शामलो कलां) और जसबीर (बिशनपुरा) को काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना जींद में धारा 172(2) BNSS के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और शांति भंग करने वालों के खिलाफ जींद पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
Source link
जींद में सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वाले 7 गिरफ्तार:पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा; बस स्टैंड और आसपास के एरिया में कार्रवाई
