spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में दुकानदार पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार:धारदार हथियार से किया वार, शॉप में की तोड़फोड़, बाइक पर थे आए बदमाश




जींद जिले में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि यह कार्रवाई पुलिस चौकी पटियाला चौक जींद द्वारा की गई है। थाना शहर जींद प्रभारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता संजय ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके ‘संजय सीएससी सेंटर’ पर नवीन उर्फ जीतू, अमर, रोहिल, राज और साइको उर्फ कुश सहित कुछ अन्य युवक बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथों में गंडासी जैसे तेजधार हथियार थे। धारदार हथियार से किया था हमला इस दौरान आरोपियों ने दुकान के शीशे तोड़े और संजय पर हथियारों से हमला किया। जाते समय उन्होंने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी। संजय की शिकायत के आधार पर, थाना शहर जींद में 18 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 190, 191(3), 324(4), 126, 351(2), 109(1), 61(2) के तहत मुकदमा नंबर 130 दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा मामले की आगे की जांच पुलिस चौकी पटियाला चौक जींद को सौंपी गई। जांच अधिकारी सुधीर के नेतृत्व में तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमर और कमल, जो श्यामनगर कॉलोनी, जींद के निवासी हैं, तथा साइको उर्फ कुश, जो जैन नगर, जींद का निवासी है, को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles