spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में साइबर ठग गिरफ्तार:सस्ते आईफोन और नौकरी का झांसा देता; हिमाचल और महाराष्ट्र के लोगों को ठगा




नूंह जिले में थाना पिनगवां पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते आईफोन बेचने और घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपए ठगने का आरोप है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र स्थित सुखपुरी गांव निवासी तारीफ पुत्र हसन मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सस्ते दामों में आईफोन उपलब्ध कराने के फर्जी विज्ञापन डालता था। वह आकर्षक ऑफर दिखाकर लोगों से पहले ऑनलाइन भुगतान करवा लेता था। रकम मिलने के बाद आरोपी न तो मोबाइल भेजता था और न ही पैसे वापस करता था। घर बैठे काम दिलाने का लालच देता था इसके अतिरिक्त, आरोपी बेरोजगार व्यक्तियों को घर बैठे काम दिलाने का लालच भी देता था। वह पेन-पेंसिल पैकिंग, चूड़ी पैकिंग और अन्य घरेलू रोजगार उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से संपर्क करता था। नौकरी दिलाने के बहाने वह रजिस्ट्रेशन फीस, एडवांस राशि, कोरियर चार्ज, आईडी कार्ड और सामग्री भेजने के नाम पर पैसे वसूलता था। रकम मिलने के बाद पीड़ितों से संपर्क तोड़ दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी आरोपी के खिलाफ शिकायतें दर्ज मिली हैं। हिमाचल और महाराष्ट्र के लोगों से की ठगी शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति से 26 हजार 100 रुपए और महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 67 हजार रुपए की ठगी की थी। इन दोनों मामलों में पीड़ितों को ऑनलाइन ऑफर और रोजगार के नाम पर झांसा दिया गया था। इस मामले में साइबर थाना नूंह में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles