spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बॉक्सिंग एकेडमी में आंधी से नुकसान, मंत्री ने लिया जायजा:पलवल में बोले- प्रशिक्षण पर नहीं पड़ेगा असर, सरकारी सहयोग मिलेगा




पलवल जिले में आए तेज तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम देवा बॉक्सिंग एकेडमी पहुंचे। उन्होंने एकेडमी में प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण किया और एकेडमी की संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका तेवतिया से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। मंत्री गौतम ने एकेडमी परिसर का अवलोकन कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रियंका तेवतिया और उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्राकृतिक आपदा से एकेडमी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ‘प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा’ खेल मंत्री गौतम ने कहा कि देवा बॉक्सिंग एकेडमी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी से जुड़े खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। खेल योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से भी संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री ने एकेडमी में आने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश का प्रत्येक खिलाड़ी हरियाणा की पहचान है और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles