spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अब मोहाली से सटे सेक्टरों में कैमरों से निगरानी:सांसद तिवारी ने प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ; आपराधिक वारदातों पर लगेगी लगाम




चंडीगढ़ के मोहाली से सटे दक्षिणी सेक्टरों में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 48-A में इन कैमरों का उद्घाटन किया। यह परियोजना सांसद निधि से पूरी तरह वित्तपोषित है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। इन इलाकों में चोरी और अन्य घटनाएं अधिक होती रही हैं, क्योंकि यह क्षेत्र मोहाली से सटा होने के कारण अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। अब इन कैमरों के जरिए आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। लंबे समय से चल रहा था प्रोसेस सांसद ने कहा कि इस लोग लंबे समय से सीसीटीवी कैमरों की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन कैमरों से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। तिवारी ने जोर देकर कहा कि उनका उद्देश्य शहर का समग्र विकास है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। 10 जगह पूरा होगा प्रोजेक्ट सांसद का ध्यान अब शहर के रिहायशी इलाकों में सीसीटीवी नेटवर्क विस्तार पर है। इसी क्रम में सेक्टर 32 में मार्च 2026 में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (MHC), राजीव विहार, कॉम्प्लेक्स मार्केट और डुप्लेक्स हाउसिंग क्षेत्रों में भी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए लगभग ₹10 लाख का फंड आवंटित किया गया था। पहले निगरानी के लिए लगाए थे 76 सीसीटीवी कैमरे इससे पहले सेक्टर 45 (C D) में मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी के लिए 76 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सेक्टर 29-B और कैंबवाला में भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कैमरे स्थापित किए गए हैं। मौली जागरां की पुनर्वास कॉलोनी में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ₹5 लाख के बजट से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी तरह सेक्टर 49-D की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भी ₹5 लाख की लागत से सुरक्षा कैमरे लगाए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles