![]()
रेवाड़ी में दो पेट्रोल पंपों से नकदी चोरी के मामले में जींद जिले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। चोरी की गई कुल राशि करीब 43 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गत 11 मार्च को गांव टहना दीपालपुर के पास हुई थी। चोरों ने कोमल पेट्रोल पंप और देव फिलिंग स्टेशन के कार्यालयों के ताले तोड़कर नकदी चुराई थी। कोमल पेट्रोल पंप से करीब 28 हजार 900 रुपए और देव फिलिंग स्टेशन से लगभग 13 हजार 950 रुपए की चोरी हुई थी। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया कोमल पेट्रोल पंप के मैनेजर हरीश ने अपनी शिकायत में बताया था कि सुबह करीब 4:30 बजे यह वारदात हुई। पड़ोसी देव फिलिंग स्टेशन के मैनेजर भूपेंद्र ने भी इसी तरह की चोरी की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने थाना रोहडाई में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने जींद जिले के गांव आफताबगढ़ निवासी कुलदीप और अनिल और जींद के गांव पांजू (वर्तमान में नरवाना की शिवपुरी कॉलोनी निवासी) राजीव को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
Source link
रेवाड़ी में पेट्रोल पंपों से चोरी का खुलासा:जींद के 3 आरोपी गिरफ्तार, साथी का तलाश जारी, दो दिन के रिमांड पर







