spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में मजदूर की लगी 3 लाख की लॉटरी:7 रुपए में मिला इनाम, पहली बार खरीदे थे 30 टिकट, विक्रेता ने फोन कर बताया




जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक स्थित कुकरेजा लॉटरी की दुकान से खरीदी गई टिकट पर एक मजदूर की 3 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। कोटला जंगा निवासी मलकीत राम ने 7 रुपए प्रति टिकट के हिसाब से 30 लॉटरी टिकट खरीदे थे। मलकीत राम ने बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदे थे। वह राजमिस्त्री के साथ काम करता है और प्रतिदिन 500 से 600 रुपए कमाता है। उसके परिवार में चार सदस्य हैं। कल शाम खरीदे थे 30 टिकट उन्होंने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी तंगी को दूर करने के मकसद से उन्होंने कल शाम 210 रुपए खर्च कर 30 टिकटें खरीदी थीं। मलकीत के अनुसार, आज सुबह लॉटरी टिकट विक्रेता ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी एक टिकट पर 3 लाख रुपए का इनाम निकला है। मलकीत ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पहली बार लॉटरी खरीदने पर इतनी बड़ी रकम मिलेगी। कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार ने पुष्टि की कि मलकीत ने नागालैंड स्टेट की 7 रुपए वाली 30 टिकटें खरीदी थीं। दुकानदार ने बताया कि इस लॉटरी का ड्रॉ रोजाना निकलता है और पिछले साल भी 7 लाख रुपए का एक बड़ा इनाम निकला था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles