spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CIA अफसर बनकर कारोबारी को उठा ले गए युवक-युवती:मोहाली में होटल से हुए अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार




मोहाली के जीरकरपुर में वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन के बाहर से कारोबारी के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। इस वारदात को आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में युवक व यु​वती भी शामिल हैं। दोनों पुलिस अफसर बनकर कारोबारी को उठा ले गए थे। दोस्ती के बुलावे पर आए थे कारोबारी मामले की शुरुआत तब हुई, जब हाईलैंड पार्क निवासी सुमित सूद ने अपने पुराने दोस्त और जालंधर के कारोबारी नीरज कक्कड़ से मिलने की योजना बनाई। 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे सुमित अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन पहुंचे, जहाँ नीरज पहले से उनका इंतज़ार कर रहे थे। बोले- पटियाला सीईए से हैं, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है शाम करीब 6:45 बजे जब सभी दोस्त साथ बैठे थे, तभी एक मास्क पहने युवती वहाँ आई और नीरज से बात करने लगी। इसी दौरान दो हट्टे-कट्टे युवक वहाँ पहुंचे और नीरज को जबरन पकड़ लिया। जब दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को पटियाला सीआईए (CIA) का कर्मचारी बताया। उन्होंने दावा किया कि नीरज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद वे नीरज को अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी नीरज का कोई सुराग न मिलने पर सुमित सूद ने कोहिनूर ढाबा के पास पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से एसआई जसवंत सिंह की टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने इसे फिरौती या रंजिश के मकसद से किया गया अपहरण पाया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया। आज कोर्ट में पेशी और प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी आरोपियों को आज (शनिवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पूरी साजिश के पीछे का असल मकसद क्या था, इसका खुलासा पुलिस आज आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles