![]()
मोगा जिले में थाना समालसर पुलिस ने कार देने से इनकार करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव चीदा निवासी तेजिंदर सिंह उर्फ जिंदी ने बताया कि उसकी अमनदीप सिंह बराड़ से दोस्ती थी। अमनदीप अक्सर तेजिंदर की कार ले जाता था। परिवार की आपत्ति के बाद तेजिंदर ने अमनदीप को कार देना बंद कर दिया, जिससे दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। महिला ने जान से मारने के लिए उकसाया शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 जून की रात तेजिंदर अपने भाई जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के साथ गांव सुखानंद स्थित अमनदीप सिंह के घर गया। वहां दोनों पक्षों में बहस हुई। इसी दौरान अमनदीप सिंह घर के अंदर चला गया। आरोप है कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने अपने बेटे मनिंदर सिंह को पिस्तौल लाने को कहा। मनिंदर सिंह घर के अंदर से पिस्तौल लाकर अपने पिता को दे दी। शिकायत में कहा गया है कि गुरप्रीत कौर ने दोनों भाइयों को जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद अमनदीप सिंह बराड़ ने अपने घर की दीवार के ऊपर से पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के दाहिने कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इस घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भी आरोपियों का साथ दे रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम घायल जसकरण सिंह को पहले सिविल अस्पताल भगता भाई और फिर आदेश अस्पताल भुच्चो ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समालसर पुलिस ने अमनदीप सिंह बराड़, उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, बेटे मनिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 103, 3(5) बीएनएस और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
मोगा में गोली मारकर युवक की हत्या:कार देने से मना करने पर हुआ विवाद, दंपती समेत 4 लोगों पर FIR







