spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा का भगवंत मान पर बड़ा हमला:जाखड़ बोले-विधानसभा में CM का व्यवहार पंजाब के लिए कलंक; कल गर्वनर से मिलेगा डेलीगेशन




पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। जाखड़ ने कल विधानसभा में मुख्यमंत्री की स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे पंजाब के सिर पर कलंक करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस मदहोश हालत में कल मुख्यमंत्री थे, उससे ध्यान भटकाने के लिए ही पाठक वाला नया ड्रामा रचा गया है। जाखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गवर्नर से मिलेगा और विधानसभा में मुख्यमंत्री की मानसिक और शारीरिक हालत की जांच की मांग करेगा। शीश महल वालों को नसीहत: जिनके घर शीशे के होते हैं… राजकुमार की फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए जाखड़ ने कहा, चेन्नई सेठ, जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं मारा करते। उन्होंने केजरीवाल और उनके गैंग को संदेश देते हुए कहा कि ये जो शीश महल बना रखे हैं, यह हरकत तुम्हारे लिए ठीक नहीं है। उन्होंने भगवंत मान को केजरीवाल की कठपुतली बताते हुए कहा कि सब कुछ दिल्ली से सिसोदिया के जरिए कंट्रोल हो रहा है। जाखड़ के संबोधन की 5 बड़ी बातें 1. CM की हालत पर चिंता: जाखड़ ने कहा कि कल विधानसभा में मुख्यमंत्री जिस हालत में थे, वह एक बॉर्डर स्टेट के लिए खतरनाक है। उनकी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि उनकी कलम या जुबान से कोई भी गलत फैसला हो सकता था। 2. गगनदीप रंधावा केस: जाखड़ ने दावा किया कि गगनदीप सिंह रंधावा की मौत सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर था। उन्होंने कहा कि मैं परिवार से तीन बार मिला हूं, उसकी पत्नी इंसाफ चाहती है। हम होम मिनिस्टर से मिलकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। 3. भ्रष्ट विधायकों के आगे सरेंडर: रमन अरोड़ा को सिक्योरिटी वापस देने पर जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट विधायकों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जो रमन अरोड़ा कल तक निशाने पर थे, आज उन्हें सुरक्षा देकर यह संदेश दिया गया है कि लूट की खुली छूट है। 4. दिल्ली वालों को निकालो: जाखड़ ने भगवंत मान को सलाह दी कि अभी मौका है, केजरीवाल की कमजोरी का फायदा उठाकर दिल्ली वालों को पंजाब से बाहर निकालो और जाते-जाते कोई अच्छा काम कर जाओ। 5. गवर्नर रूल पर स्टैंड: जाखड़ ने कहा कि मैं हमेशा फेडरल स्ट्रक्चर के हक में रहा हूं और प्रेसिडेंट रूल के खिलाफ हूं, लेकिन केजरीवाल से दरख्वास्त है कि पंजाब को बचाओ और किसी और के सिर पर ताज रख दो। मीडिया नेरेटिव मैनेजमेंट है पाठक पर कार्रवाई जाखड़ ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मीडिया नॉरेटिव सेट किया है। पाठक पर जो चर्चा छेड़ी गई है, वह सिर्फ इसलिए है ताकि लोग कल विधानसभा में मुख्यमंत्री की मदहोश हालत को भूल जाएं। उन्होंने इसे सरकार की गीदड़ भभकी’ करार दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles