spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत:ई-रिक्शा में सब्जी खरीदने मंडी जा रहा, तीन बेटियों का पिता, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा




फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। उस समय हुआ जब वह रोजाना की तरह अपने लोडिंग ई-रिक्शा से डबुआ सब्जी मंडी सब्जी लेने जा रहा था। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से उनका ई-रिक्शा पलट गया और वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवा दिया। रोजाना सब्जी खरीदने मंडी जाता था मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की रघुवीर कॉलोनी निवासी मनोज (35) के रूप में हुई है। मनोज घर के पास ही सब्जी बेचने का काम करते थे और हर दिन सुबह डबुआ सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर लाता था। गुरुवार सुबह भी वह करीब 5:30 बजे अपनी लोडिंग ई-रिक्शा से मंडी जाने के लिए निकला था। जब वह मुजेसर फ्लाईओवर से उतरकर बाटा रेड लाइट से करीब 150 मीटर पहले सर्विस लेन की ओर मुड़ा, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। नहीं मिला संभलने का मौका प्रत्यक्षदर्शी विक्रम के अनुसार, टक्कर लगते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और मनोज सड़क पर जा गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता, कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन वहां मौजूद राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरे घर का खर्च चलाता था मृतक मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी, तीन बेटियों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रघुवीर कॉलोनी में रहता था। परिवार का खर्च चलाने की पूरी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। मौके पर पहुंचे सेक्टर-11 चौकी के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत होना सामने आया है। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles