spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत के युवक ने किया डबल मर्डर:डेराबस्सी में चाचा को गोली मार शव समालखा लाया, दोस्त को भी बुलाकर उतारा मौत के घाट




हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के बुडशाम गांव के पास दिल्ली नहर बाईपास रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सैनी कॉलोनी हरिनगर के 25 वर्षीय अंकुश और उग्रा खेड़ी के 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। राहुल पंजाब के डेरा बस्सी का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने दोनों के शव सड़क किनारे से बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकुश के परिजनों ने उनके दोस्त साहिल पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि साहिल ने अंकुश और राहुल को घर से बुलाकर उनकी हत्या की है। यहां पढ़िए, पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा ने क्या बताया… दफ्तर में गोली मारी, फिर घसीटकर गाड़ी में डाला
बुधवार शाम को राहुल मलिक गांव घोलूमाजरा स्थित अपने ऑफिस में 3 ग्राहकों के साथ बैठा था। साहिल ने दफ्तर में घुसते ही ग्राहकों को बाहर जाने को कहते हुए हवाई फायर किया। गोली के छरें ग्राहक सीताराम (34) को भी लगे। इसके बाद साहिल ने चाचा राहुल पर दो गोलियां दाग दीं। आरोपी साहिल अपने चाचा को उसकी ही सफारी गाड़ी में डालकर पानीपत ले आया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर ले गया। अंकुश की 3 माह पहले हुई थी शादी अंकुश की हत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया। एक मारपीट के मामले में साहिल व अंकुश पर एफआईआर हुई थी। इसमें साहिल फरार चल रहा था। अंकुश समालखा में अग्रवाल सीमेंट स्टोर में अकाउंटेंट था। उसकी 3 माह पहले ही शादी हुई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles